उड़ीसा में आयोजित पुरी महोत्सव में नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : VIKAS NAGAR
उत्तराखंड के कलाकारों ने उड़ीसा में चल रहे पुरी महोत्सव में लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। राज्य के कलाकार जौनसार-बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एवं सामाजिक संस्था लोहारी लोखंडी के बैनर तले इस महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे हैं। लोक कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उड़ीसा के कृषि मंत्री राजेश कुमार मोहंती ने संस्था के निर्देशक कुंदन सिंह चौहान को भी सम्मानित किया। कुंदन सिंह चौहान ने बताया कि 21 से 25 अक्तूबर तक चलने वाले इस महोत्सव में लोक गायक अंकित सेमवाल, नरेश बादशाह, सचिन वर्मा, धनदास वर्मा, रंगिया, दौलत दास, सपना चौधरी, बानी चौहान, दीपिका चौहान, पूनम भारती, मनीषा शामिल हैं। मंगलवार को प्रदेश की टीम ने इस कार्यक्रम में हारूल, तांदी, कुंडिया, रासो, झेता, पांडव नृत्य और ढोल सागर की प्रस्तुति दी। पांच दिवसीय इस महोत्सव में उत्तराखंड के साथ ही देश के 25 अन्य राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।