वैदिक मंत्रोच्चार और सुंदर भजनों के बीच देहारादून वासियों ने आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित रुद्राभिषेकम कार्यक्रम का आनंद लिया।
प्राचीन एवं पवित्र प्रक्रिया
यह कार्यक्रम देहरादून के गोविंद निवास वैडिंग पॉइंट, राजेंद्र नगर मे सम्पन्न हुआ। रुद्राभिषेकम एक बहुत प्राचीन एवं पवित्र प्रक्रिया है।
जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार एवं भजनों की स्वर लहरी के बीच स्फटिक शिवलिंग का दूध, घी, दही, शहद एवं अनेक जड़ी बूटियों से अभिषेक किया जाता है।
ऐसी मान्यता है के ये प्रक्रिया न केवल वातावरण, बल्कि हर उस व्यक्ति को शुद्ध एवं सात्विक बना देती है जो इस मे भागीदारी करता है। इस क्षेत्र की समृद्धि और सुरक्षा के लिए पूरे उत्तराखंड में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम के संचालक श्री वेद व्यास गुलाटी ने बताया 'आर्ट ऑफ लिविंग के बंगलुरु आश्रम से आए स्वामी निरंजन देवजी एवं दो वेद पाठक साधक पूरे उत्तराखंड में प्रेम और शांति की ज्योति जला रहे हैं।
अब तक नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, सितारगंज आदि स्थानों पर 15 से अधिक कार्यक्रम हो चुके हैं। देहारादून के बाद यह पूजा मसूरी, हरिद्वार, कोटद्वार, श्रीनगर, उत्तरकाशी आदि स्थानों पर होगी और श्रवण मास के पूर्ण होते ही एस कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।'
नोटः यह खबर अमर उजाला को हेमंत कुन्द्रा ने भेजी है। आप भी सामाजिक मुद्दों से जुड़ी कोई भी खबर अमर उजाला को amarujalalive@gamil.com पर भेज सकते हैं।