देहरादून। दून खुखरायण बिरादरी समिति ने दिवाली पर आतिशबाजी से पर्यावरण व स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया। समिति के अध्यक्ष चंद्र मोहन आनंद की अध्यक्षता और सचिव अनिल भसीन के संचालन में हुई इस बैठक में प्रदूषण और पर्यावरण सुरक्षा को प्रेरित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर 18वीं अंतर-विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन एक नवंबर को सुबह किया जाएगा। प्रतियोगिता में कक्षा चार से आठ तक के बच्चों के लिए तीन ग्रुप बनाए गए हैं। तीनों ग्रुप के विजेता बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में समिति के अध्यक्ष चंद्र मोहन आनंद, सचिव अनिल भसीन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।