कोतवाली पुलिस ने चोरी हुए म्यूजिक सिस्टम और स्टेपनी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मोहम्मद समरेज आलम निवासी हरिपुर कालसी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीती 27 मार्च को उनकी कार डाकपत्थर में खड़ी थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी का शीशा तोड़ कर म्यूजिक सिस्टम और स्टेपनी चुरा ली। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी जावेद उर्फ अंडा निवासी जीवनगढ़ को कैनाल रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी पर पूर्व में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।