फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा: कई बार बुलाने पर पत्नी मायके से नहीं लौटी तो गुस्से से आग बूबला हुआ पति, ससुराल पहुंचकर चलाई गोलियां

Fri, 12 Aug 2022 02:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

 पत्नी पर जानलेवा हमला करने मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। विकासनगर पुलिस ने मामले में जांच की और आरोपी सुंदरपाल और उसके भाई कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ सुंदरपाल ने पूरी कहानी बताई।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुराल जाकर पत्नी पर गोलियां चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने उसके भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से तमंचा और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सुनीता निवासी संगम विहार, बाबूगढ़, विकासनगर ने शामली निवासी सुंदरपाल, कुलदीप और मीना के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप था कि गत नौ अगस्त को रात में दस बजे सुंदरपाल इन लोगों के साथ घर पर आया और गोलियां चलाने लगा। हालांकि, इनमें से कोई गोली सुनीता को नहीं लगी।

पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। विकासनगर पुलिस ने मामले में जांच की और बृहस्पतिवार को आरोपी सुंदरपाल और उसके भाई कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। सुंदरपाल ने बताया कि उसकी सुनीता के साथ कुछ साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद सुनीता अपने मायके में रहने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार बुलाने पर भी नहीं मानी

कई बार उसे बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। कुछ दिन पहले सुनीता के पिता ने उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बात से गुस्से में आकर उसने सुनीता पर हमला कर दिया। सुंदरपाल के पास से एक तमंचा व तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें...जाम छलकाना पड़ा भारी: बॉबी कटारिया पर उत्तराखंड पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मुकदमा, नोटिस भी जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें