फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arnab Goswami Arrest News: अर्नब गोस्वामी पर महिला पुलिस अधिकारी से अभद्रता का आरोप, एफआईआर

Wed, 04 Nov 2020 07:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेस की आजादी पर कुठाराघात बताया है। उन्होंने इस मामले से जुड़ा एक ट्वीट किया है।

विज्ञापन


जिसमें उन्होंने कहा है कि 'रिपब्लिक चैनल के अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी अभिव्यक्ति और प्रेस की आजादी पर एक कुठाराघात है। इमरजेंसी के दिनों की याद दिलाता ये कुकृत्य कांग्रेस संस्कृति का परिचायक है। लोकतंत्र में ईमानदार पत्रकारिता करने वालों की आजादी इस तरह से बंद करने की मैं भर्त्सना करता हूं।'
 

महिला पुलिस अधिकारी से अभद्रता के आरोप में अर्नब के खिलाफ एफआईआर
उधर, पुलिस ने गोस्वामी के खिलाफ कथित तौर पर एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ अभद्रता करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का आरोप है कि गोस्वामी ने महिला अधिकारी के साथ तब अभद्रता की जब पुलिस टीम बुधवार की सुबह मुंबई में उनके आवास पर पहुंची थी।
विज्ञापन


अर्नब ने दिखाए चोट के निशान, प्रताड़ित करने का आरोप
अर्णब गोस्वामी ने अपने हाथ पर चोट के निशान दिखाए। गोस्वामी ने कहा, पुलिसकर्मियों ने मुझे घेर लिया, मुझे गर्दन से पकड़ा, धक्का दिया। मैं यहां बिना जूतों के हूं... मुझे प्रताड़ित किया गया है।
 

 

विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने आत्महत्या के एक पुराने मामले में किया गिरफ्तार

रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने आत्महत्या के एक पुराने मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस अर्नब गोस्वामी के वर्ली स्थित निवास पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया।



अर्नब गोस्वामी का कहना है कि मुंबई पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज को प्रसारित किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस और अर्नब के बीच झड़प हो रही है।

क्या है मामला 

यह मामला साल 2018 का है, जब 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक ने मई 2018 में अलीबाग में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें कथित तौर पर कहा गया कि अर्नब गोस्वामी और दो अन्य लोगों ने उन्हें 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया। इस कारण उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई और उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें