फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिला पंजाब के सैन्यकर्मी का शव, ड्यूटी के लिए निकला था घर से

Sun, 06 Nov 2022 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

कुलभूषण कमरे से बाहर नहीं आया तो होटलकर्मी राजन कुमार ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो होटलकर्मी ने दरवाजे को धक्का दिया तो कुंडी टूटने से खुल गया। होटलकर्मी कमरे में दाखिल हुआ था उसने देखा कि कुलभूषण शर्मा बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन
शव मिला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र एक होटल में पंजाब निवासी एक सैन्यकर्मी होटल के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। होटल संचालक की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में शव को एम्स की मोर्चरी रखवा दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को हीरालाल मार्ग स्थित अशोका होटल के संचालक हिमांशु कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति चार नवंबर को उनके होटल में ठहरा था। व्यक्ति ने रिसेप्शन के रजिस्टर पर अपना नाम कुलभूषण शर्मा पुत्र नरेंद्र कुमार शर्मा निवासी मकान नंबर 55, वार्ड नंबर 28, गली नंबर 6, प्रेम नगर थाना डिवीजन सेकंड पठानकोट पंजाब बताया। कुलभूषण कमरा नंबर 72 में ठहरा था।

Uttarkashi: चकराता में मिला नौगांव से लापता महिला का कंकाल, मौसा ही निकला कातिल, परिजनों ने लगाया जाम

शनिवार सुबह 11 बजे तक कुलभूषण कमरे से बाहर नहीं आया तो होटलकर्मी राजन कुमार ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो होटलकर्मी ने दरवाजे को धक्का दिया तो कुंडी टूटने से खुल गया। होटलकर्मी कमरे में दाखिल हुआ था उसने देखा कि कुलभूषण शर्मा बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा था।

कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि सूचना पर वह टीम के साथ होटल पहुंचे। लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। बताया कि प्रथम दृष्टया मौत जहर खाने से हुई है। मृतक के पास से एक आईडी कार्ड मिला।
विज्ञापन


जिससे पता चला कि वह भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में तैनात था। डोगरा रेजीमेंट में संपर्क करने पर पता चला कि कुलभूषण शर्मा छुट्टी पर घर आया था। छुट्टी समाप्त होने के बाद वह तैनाती स्थल के लिए निकला था। कोतवाली प्रभारी ने बताया की देहरादून के गढ़ी कैंट के सैन्य अधिकारियों को सूचित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें