भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों को तीनों सेनाओं में भर्ती होने का प्रशिक्षण 19 अगस्त से दिया जाएगा। इसके लिए देहरादून जनपद के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 16 से 19 अगस्त तक किया जाएगा। यह शिविर गढ़वाल मंडल के भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी डीके कौशिक ने बताया कि शिविर 56 दिन तक चलेगा। इसमें भोजन व आवास की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। देहरादून जनपद के प्रशिक्षणार्थियों का चयन पुराना बुचणी सब एरिया स्टेशन कैंटीन में किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक युवा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
ये रहेगी पात्रता
आयु- 17 से 21 वर्ष
शैक्षिक योग्यता- 10वीं न्यूनतम अंक 45 फीसदी
वजन - 46 किलोग्राम
सीना- 77.82 सेमी
ये दस्तावेज जरूरी
चिकित्सा प्रमाणपत्र
पिता की डिस्चार्ज बुक
रिकार्ड ऑफिस का पार्ट टू ऑर्डर
इंडोमिनिटी बांड
एक अगस्त से मिलेगी पेंशन व छात्रवृत्ति
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं और उनके आश्रित छात्र-छात्राओं को वर्ष 2017-18 पेंशन व छात्रवृत्ति एक अगस्त से 31 अगस्त तक वितरित की जाएगी। इसमें आश्रित छात्र-छात्राओं जो कि सामान्य विशेष इंजीनियरिंग मेडिकल व पीएचडी में अध्ययनरत हैं को दिया जाएगा। संबंधित पूर्व सैनिक व सैनिक विधवा अपनी डिस्चार्ज बुक व दो रसीदी टिकटों सहित उक्त तिथियों में किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।