फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में दौड़े हजारों युवा, देखिए भर्ती का वीडियो

Sat, 08 Nov 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तराखंड के कुमाऊं रीजन के युवाओं की थल सेना भर्ती शुक्रवार से शुरू हो गई है। पहले दिन चंपावत जिले के साढ़े तीन हजार से अधिक युवा भर्ती में शामिल हुए।
विज्ञापन


सैनिक जीडी, वास्तुकार, लिपिक, स्टोरकीपर और तकनीकी पदों के लिए भर्ती हो रही है। बृहस्पतिवार से ही युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

छावनी स्थित फायरिंग रेंज मैदान में पिथौरागढ़ के आरओ (रिक्रूटमेंट आफिसर) यानि भर्ती अधिकारी कर्नल एके सिंह की देखरेख में भर्ती की प्रक्रिया चली। भर्ती अधिकारी ने बताया कि चंपावत जिले के 3650 युवकों ने दौड़ लगाई।

फिजिकल टेस्ट के बाद 552 युवक चयनित हुए हैं, जिन्हें डाक्यूमेंट जांच के बाद 13 नवंबर को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को पिथौरागढ़ जिले के युवाओं की भर्ती के साथ ही डीएससी के लिए भी भर्ती होगी।
विज्ञापन

ऐसे होती है भर्ती, वीडियो में देखिए

सेना भर्ती मेले की व्यवस्था देखने आए जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने भी भर्ती की प्रक्रिया देखी और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मातहतों को व्यवस्थाएं ठीक बनाए रखने के निर्देश दिए।

भर्ती से पहले जवानों ने दिया प्रशिक्षण
सैनिक छावनी के प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी और सेकेंड ग्रेनेडियर के सीओ भाटी ने बताया कि उनके द्वारा बनबसा में करीब 100 युवकों को एक माह तक भर्ती में शामिल होने का प्रशिक्षण दिया गया। पूर्व सैनिक परिवारों और अन्य सेना कर्मियों के अलावा अन्य युवकों को भी सेकेंड ग्रेनेडियर के जवानों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है।

नीचे बनबसा में चल रही सेना भर्ती का वीडियो शूट है। इसे देखने के ल‌‌िए वीड‌ियो पर क्ल‌िक करें।


विज्ञापन

पार्किंग की हो रही अवैध वसूली

सेना की भर्ती रैली स्थल की व्यवस्थाओं पर भले ही प्रशासन और पुलिस की पैनी नजर हो, लेकिन लूट-खसोट का धंधा भी चल रहा है। ऐसा ही एक मामला अवैध पार्किंग का सामने आया है।

भर्ती के लिए वाहनों से आने वाले युवाओं से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध तरीके से दोपहिया वाहन का 20 और चार पहिया वाहनों का 100 रुपए पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। इसकी बकायदा रसीद भी दी जा रही है। जबक‌ि प्रशासन द्वारा पार्क‌िंग शुल्क की कोई व्यवस्था लागू नहीं की गई है।

उप जिलाधिकारी जेएस राठौर का कहना है कि यदि पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है तो इसमें लिप्त लोगों पर कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें