उत्तराखंड के चमोली जिले में चीना सीमा क्षेत्र में बुधवार को सेना के एमआई 17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच जवान चोटिल हो गए।
विमान में एक सैनिक अधिकारी और 24 जवान सवार थे। इनमें सैनिक अधिकारी और 19 जवान 12 ग्रेनेडियर हर्षिल सेक्टर एवं पांच जवान वायु सेना के बताए जा रहे हैं।
सीमा क्षेत्र में सेना के जवान पिछले दो दिनों से एमआई 17 से अभ्यास कर रहे हैं। बुधवार सुबह हर्षिल हवाई पट्टी से जवानों को लेकर हेलीकॉप्टर रत्ताकोना आ रहा था। सुबह करीब सवा नौ बजे बजे हेलीकॉप्टर सीमा क्षेत्र में पहुंचा तो पायलट को बदरीनाथ के समीप हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने का अंदेशा हुआ।