फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: डॉगी घुमाने के लिए घर के बाहर ले गई किशोरी, सैन्यकर्मी ने की छेड़खानी, पिता की तहरीर पर जांच शुरू

Mon, 06 Oct 2025 01:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)

सार

सैन्यकर्मी द्वारा एक किशोरी से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stoke
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील क्षेत्र में एक सैन्य कर्मी की ओर से किशोरी से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने कहा गया कि रविवार को दोपहर में उनकी बेटी पालतू कुत्ते घुमाने के लिए घर के बाहर ले गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने उनकी बेटी को बुलाया और कैंटीन का सामान दिखाने के बहाने अंदर ले गया और छेड़खानी की।

विज्ञापन


बेटी उसके चंगुल से किसी तरह भागकर घर पहुंची और मां को इस घटना के बारे में बताया। परिजनों ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी सैन्य कर्मी है। सेना के जनसंपर्क अधिकारी ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव का कहना है कि सेना के संज्ञान में यह बात आई है कि थराली में एक सैनिक से संबंधित आरोपों की घटना की रिपोर्ट की गई है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: वन्यजीव सप्ताह; चिंताजनक...राज्य में 25 साल में अप्राकृतिक कारणों से 167 हाथियों की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है। संबंधित एजेंसियों के समन्वय में विस्तृत जांच पहले ही प्रारंभ कर दी गई है। सेना किसी भी प्रकार के अनुशासनहीन आचारण के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति रखती है। दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें