फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: अपने घर में मृत मिला फौजी, हार्टअटैक की मौत की जताई जा रही आशंका

Fri, 08 May 2020 10:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • डॉक्टरों ने कोरोना के लिए लिया का सैंपल, प्रथम दृष्टया हार्टअटैक होने की आशंका, लैंसडाउन में था तैनात
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में यमुनोत्री विहार में एक फौजी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एहतियात के तौर पर कोरोना टेस्ट के लिए उसका सैंपल लिया गया है। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के यमुनोत्री एन्क्लेव (सेवला कलां) निवासी फौजी विकास थापा (38) लैंसडाउन में तैनात था। वह 19 फरवरी को छुट्टी पर घर आया था। लॉकडाउन के कारण वह ड्यूटी नहीं जा सका था। शनिवार सुबह उसे काफी हिलाने के बाद भी कोई हलचल नहीं हुई तो उसकी पत्नी विष्णु थापा ने पड़ोसी को बुलाया।

विज्ञापन


इसके बाद फौजी को एंबुलेंस 108 से एमएच हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। फौजी की मौत की खबर पर सीओ अनुज कुमार, कोतवाल सूर्यभूषण नेगी और आईएसबीटी चौकी प्रभारी विवेक भंडारी भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को विकास नशे में घर आया था। नशे में झगड़ा करने के कारण पत्नी दो बच्चों के साथ अंदर के कमरे में चली गई थी, जबकि फौजी बाहर के कमरे में फर्श पर लेट गया था।

झगड़े के डर से रात में पत्नी ने उसे उठाने की कोशिश नहीं की। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। डॉक्टर प्राथमिक तौर पर हार्टअटैक की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम में ही मौत का सही कारण सामने आ पाएगा। फिलहाल कोरोना टेस्ट के लिए उसका सैंपल भी लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें