फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः बीमार मां को देखने आए जवान की सड़क हादसे में मौत, हादसे में भाई की भी गई जान

Wed, 27 Mar 2019 02:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
मोहम्मद अजीम (फाइल फोटो)
विज्ञापन

बीमार मां को देखने के लिए आए आर्मी जवान और उसके मौसेरे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई है। रामनगर में आमडंडा रिंगोड़ा के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर में आर्मी जवान सहित दो की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


रामनगर के खातरी निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद अजीम पुत्र मोहम्मद मोहसिन रानीखेत में कुमांऊ रेजिमेंट के अभिलेख कार्यालय में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर तैनात थे। आर्मी जवान अपनी मां राबिया की तबियत खराब होने के चलते मंगलवार की शाम को रामनगर आए थे।

दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई

मां को देखने के बाद वह मौसी के बेटे 23 वर्षीय अशरफ पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी खातरी के साथ घूमने निकले थे। रात करीब 9.30 को बीजेपी नेता राकेश नैनवाल ने दोनों को आमडंडा से रिंगोड़ा के बीच सड़क किनारे पड़े देखा। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

संयुक्त चिकित्सालय में दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के दौरान लोगों का तांता लग गया। मौके पर नगर पालिका के चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

अपनी पहली पोस्टिंग पर जा रहे जवान का आकस्मिक निधन

गंगोलीहाट से अपनी पहली पोस्टिंग पर जा रहे जवान बालम डोबाल (22) पुत्र राजेंद्र सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जाता है कि बालम डोबाल ने रास्ते में जूस पिया था। जूस पीने के बाद उन्हें उल्टी हुई और वे बेहोश हो गए। कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। बालम स्थायी रूप से ननोली गांव के थे।

वह पिछले वर्ष 23 मार्च 2018 को भारतीय सेना के 3 कुमाऊं में भर्ती हुए थे और पहली पोस्टिंग पर असम जा रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते ही घर और गांव में मातम पसर गया। बालम तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें