फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर हादसा, दून निवासी ले. कर्नल की मौत

Thu, 12 Feb 2015 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना का हेलीकॉप्टर ध्रुव बुधवार की शाम जम्मू और काश्मीर के बांडीपोरा जिले के साफापोरा इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर ध्रुव में सवार चालक लेफ्टीनेंट कर्नल राज गुलाटी निवासी देहरादून तथा सह चालक मेजर ताहिर हुसैन खान की मौत हो गई।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर रातकालीन प्रशिक्षण उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर की लपटों से जंगल में भी आग लग गई। सैन्य प्रवक्ता कर्नल एनएन जोशी ने ध्रुव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्हें अचानक आसमान से कुछ गिरता दिखाई दिया, जो काफी दूरी पर था। जैसे ही वह लमान जंगल क्षेत्र में गिरा तो जोरदार धमाका हुआ और जंगल से धुएं का गुब्बार उठता दिखा।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया यह सेना का हेलीकॉप्टर था। मौके से दो शव बरामद हुए हैं, जो पायलट और सह पायलट के हैं। घटना के तुरंत बाद जंगल में भी आग लग गई, जिसे खबर लिखे जाने तक बुझाने की कोशिश जारी थी।
विज्ञापन

उड़ान के 40 मिनट बाद टूटा संपर्क

सेना के प्रवक्ता बृजेश पांडे ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर सेना की 13 आरआर के हेलीकॉप्टर यूनिट का था, जो नियमित ट्रेनिंग सार्टी पर था। हेलीकॉप्टर ने शाम सात बजे मानसबल बेस से उड़ान भरी थी। इसमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर सवार थे।

पांडे के अनुसार करीब 40 मिनट बाद हेलीकॉप्टर का संपर्क बेस से टूट गया और वह लमान जंगल क्षेत्र में किसी चीज से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल जांच जारी है। जांच के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस, सेना और दमकल विभाग की टीमें खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर मौजूद थीं।

पहले भी हुई है दुर्घटना
घाटी में पहले भी सेना के विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। 27 मई 2014 को एयरफोर्स का मिग 21 बिजबिहाड़ा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें स्कावड्रन लीडर रघुवंशी की मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें