सेना दिवस पर देहरादून के क्लेमेंटटाउन कैंट में आज से सेना मेला आयोजित किया जा रहा है। मध्य कमान 11 से 21 जनवरी तक प्रदेश के नौ अलग-अलग स्थानों पर सेना मेला के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगा। मध्य कमान के अधीन छह राज्यों के 21 शहरों में सेना मेले के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
देहरादून, रायवाला, अल्मोड़ा, बनबसा, चौखुटिया, पिथौरागढ़, धारचूला, जोशीमठ और रुड़की में मेला लगेगा। इसमें सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन, सेना भर्ती संबंधित जानकारियां, चिकित्सा सेवा संबंधित काउंटर और मिनी मैराथन का आयोजन शामिल है।
शुक्रवार को जोशीमठ से इसकी शुरूआत हो गई है। उत्तराखंड के अलावा इस उत्सव में उत्तर प्रदेश के वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, बरेली, कानपुर, फैजाबाद व लखनऊ, बिहार के पटना, मध्य प्रदेश के जबलपुर और झारखंड के रांची व रामगढ़ शामिल हैं।