फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी चीफ बोले, पत्थरबाजों से निपटने को अब मिलट्री में भर्ती होंगी महिला अधिकारी

Sat, 10 Jun 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शन‌िवार को आईएमए की पास‌िंग आउट परेड में पहुंचे आर्मी चीफ व‌िप‌िन रावत ने कहा क‌ि पत्थर फेंकने सरीखी घटनाओं के मद्देनजर सेना ने अब मिलिट्री पुलिस में महिला अफसर भर्ती करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने बताया कि कई बार देश के भीतर भी अशांत माहौल में जब सेना पहुंचती है तो सामने महिलाएं आ जाती हैं। इससे कार्रवाई में परेशानी होती है। कई कार्यक्रमों में भी लोकल महिला पुलिस की मदद लेनी पड़ती है। लिहाजा, मिलिट्री पुलिस में महिला अधिकारी भर्ती की जाएंगी। उन्होंने बताया कि आर्मी, इंजीनियर्स, सिग्नल्स, डिफेंस में पहले से महिला अधिकारी हैं।

उन्होंने कहा क‌ि आतंकी और विघटनकारी तत्व सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करके कश्मीर में युवाओं को भड़का रहे हैं। इस संबंध में आर्मी चीफ बिपिन रावत का कहना है कि कश्मीर में युवाओं के पत्थरबाज बनने और सेना का विरोध करने में सबसे अहम रोल सोशल मीडिया का है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कश्मीर में बाकायदा इसके लिए मिस इंफोर्मेशन कैंपेन चलाया जा रहा है। देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने यह बात कही। 
विज्ञापन

चीन से बेहतर तालमेल

आर्मी चीफ ने कहा कि सेना को हर वक्त नवीनतम तकनीकों से अपडेट रहने की जरूरत है। हमें अपनी ट्रेनिंग को ऐसे ही कायम रखकर सेना को मजबूत बनाए रखना होगा। कश्मीर में सेना पर हुई पत्थरबाजी और लगातार युवाओं के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के मामले पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का कहना है कि इस संबंध में सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

नौजवानों को सेना के खिलाफ भड़काया जा रहा है। उन्होंने कश्मीर के युवाओं से आह्वान किया कि वे हथियार छोड़कर सेना के साथ खड़े हों। सेना वहां अमन-शांति बनाने के लिए तैनात है। आर्मी चीफ ने जनरल रावत ने कहा कि आतंकवाद की गतिविधियों पर काबू पाने के लिए हमें अपने जवानों को ‘हाईटेक’ करना होगा। जवान नवीनतम उच्चीकृत तकनीक से सुसज्जित होंगे तो आतंकियों को सर्च करना आसान हो जाएगा। इससे आवाम की मुश्किलें भी कम होंगी। 

चीन से बेहतर तालमेल
चीन सीमा पर हाल फिलहाल में सामने आए कई गतिविधियों पर सेना प्रमुख का कहना है कि चीन से सीमा पर हमारा बेहतर तालमेल है। उन्होंने कहा कि चीन और हम कभी नहीं चाहते कि बिना वजह तनाव को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें