फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को बदरी-केदारनाथ धाम पहुंचेंगे आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत, करेंगे विशेष पूजा-अर्चना

Tue, 17 Sep 2019 10:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
जनरल बिपिन रावत - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत बाबा केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन के लिए बुधवार को धाम पहुंचेंगे। प्रशासन, मंदिर समिति व तीर्थ पुरोहितों द्वारा उनके धाम आगमन को लेकर जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सेना प्रमुख के बदरीनाथ धाम पहुंचने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि जनरल बिपिन रावत देहरादून से आर्मी कैंट हेलीपैड से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा धाम के लिए रवाना होते हुए सुबह 9:20  बजे वीआईपी हेलीपैड पहुंचेंगे।

इसके बाद वे धाम में लगभग एक घंटे पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 10:50 पर जोशीमठ के लिए रवाना होंगे। इधर, जनरल रावत के केदारनाथ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक, एसडीएम ऊखीमठ, सेक्टर अधिकारी केदारनाथ, कार्याधिकारी मंदिर समिति को जरूरी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें