राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने मंगलवार को थल सेनाध्यक्ष विपिन रावत से अनुरोध किया कि वे अपने पैतृक गांव की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं और गांव में प्रवास का कार्यक्रम बनाएं।
एक शिष्टाचार भेंट के दौरान बलूनी ने सेनाध्यक्ष को ‘अपना वोट अपने गांव’ अभियान का प्रतीक चिह्न भी भेंट किया। बलूनी ने बताया कि सेनाध्यक्ष रावत ने उत्तराखंड में तेजी से हो रहे पलायन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्यानिकी, हर्बल, साहसिक पर्यटन, स्थानीय उत्पाद केंद्रित व्यवसाय को आधार बनाकर स्वरोजगार की दिशा में नीति बनानी चाहिए। बलूनी ने कहा कि जनरल रावत ने कहा कि वे भविष्य में समय-समय पर अपने मूल गांव में प्रवास करेंगे।