फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः राहत व बचाव के लिए सेना, एयरफोर्स तैयार

Sun, 17 Aug 2014 02:20 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने बीते 48 घंटों के दौरान भारी बारिश से कई जनपदों में हुई भारी तबाही के चलते राहत व बचाव कार्य में सेना व एयरफोर्स की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन


सीएम ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि सेना, अर्द्ध सैनिक बल और एयर फोर्स सहित राज्य पुलिस विभाग की आवश्यकता हो तो उसके लिए तत्काल राज्य आपदा प्रबंधन विभाग से समन्वय स्थापित किया जाए।

इस बीच आपदा प्रबंधन विभाग ने राहत सामग्री पहुंचाने के लिए एयरफोर्स की मदद मांगी है।

आपदा के बाद बचाव एवं राहत कार्य में लैंसडौन में सेना मदद कर रही है। द्वारखाल क्षेत्र में भी सेना ने गढ़वाल राइफल्स की टुकड़ी भेजी है। इसके अलावा अन्य प्रभावित जनपदों में जिलाधिकारियों से जानमाल के नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


साथ ही उनसे प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए सैन्य मदद की जरूरत के बारे में भी पूछा गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने फिलहाल सेना और एयरफोर्स को हालात से अवगत करा दिया है। उधर सेना और एयरफोर्स को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएम ने प्रभावित क्षेत्रों को द‌िए ढाई करोड़

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आपदा प्रभावित जनपदों पौड़ी, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और रूद्रप्रयाग के लिए ढाई-ढाई करोड़ रुपये की धनराशि जिलाधिकारियों को आवंटित कर दी है।

इसके साथ ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए जनपद पौड़ी के आपदा प्रभावित यमकेश्वर के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें रवाना कर दी गई हैं।

सीएम ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किये जाएं।

मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन के सभी उपाय सुनिश्चित करने, जिलों में नियंत्रण कक्षों को और अधिक सक्रिय कर स्थिति पर पूरी नजर रखने के आदेश अधिकारियों को दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें