उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे हरिद्वार जनपद के उल्हेड़ा गांव के जंगलों में हथियारबंद बदमाश देखे जाने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के साथ पुलिस ने जंगलों में कांबिंग की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
मंगलवार को उल्हेड़ा गांव निवासी शौकेंद्र और मोहित जंगल में चारा लेने गए थे। इस दौरान उन्हें वहां कुछ हथियारबंद लोग दिखाई दिए।
दोनों वापस गांव लौट आए और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण लाइसेंसी हथियार और लाठी-डंडे लेकर जंगल की तरफ दौड़ पड़े।
हथियारबंद बदमाशों की धरपकड़
इसी बीच किसी ने खेड़ाजट के ग्रामीणों को भी इसकी सूचना दे दी। दोनों गांव के दर्जनों लोग हथियारबंद बदमाशों की धरपकड़ के लिए निकल पड़े। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
जंगल में कांबिंग करने के बाद कोई नजर नहीं आया। इसके बाद ग्रामीण लौट आए। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस ने ऐसी सूचनाओं पर विश्वास नहीं करने की सलाह दी है।