फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अर्जुन और मानविका बनीं खेल समारोह की विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक खेल समारोह में छात्रों ने जोश, टीमवर्क और स्पोर्ट्समैनशिप के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक 50 मीटर हर्डल रेस में अर्जुन त्रिवेदी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि जिराफ एंड कॉन रेस में मानविका विजेता रहीं।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित खेल समारोह में प्रधानाचार्य राजकुमार त्रेहान ने खेलों को आत्मविश्वास, अनुशासन और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए छात्रों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। खेल समारोह में छात्रों के लिए मार्च पास्ट, योग प्रदर्शन, पीटी ड्रिल, ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। 50 मीटर हर्डल रेस में अगमबीर ने दूसरा स्थान और अंशुमान ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्री-प्राइमरी वर्क के नन्हे विद्यार्थियों के लिए पिक द फ्लावर, मिनी शेफ, खरगोश-कछुआ दौड़ और लेमन-स्पून जैसे रोचक मुकाबलों ने सभी का मन मोह लिया। जिराफ एंड कॉन रेस में आशुतोष ने दूसरा और रिद्धिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें