फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पचंमी पर फीका रहा अर्द्घकुंभ का तीसरा स्नान

Fri, 12 Feb 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार अर्द्घकुंभ का तीसरा वसंत पंचमी का स्नान शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस दौरान बहुत कम श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे।
विज्ञापन


जिस कारण अधिकतर समय हरकी पैड़ी समेत अन्य घाट खाली पड़े रहे। पुलिस ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की थी लेकिन सुरक्षा के इन प्रबंधों की जरूरत भी नहीं पड़ी।

मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए आए अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा ने अगले स्नानों की तैयारी में जुटने के आदेश दिए।

वैसे तो वसंत पंचमी का स्नान हमेशा ही सामान्य होता रहा है। इस बार अर्द्घकुंभ की वजह से मेला प्रशासन का अनुमान था कि ठीकठाक भीड़ आएगी। इसलिए सुबह से ही सुरक्षा के प्रभावी प्रबंध किए गए थे लेकिन स्नान बेहद फीका रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घाटों पर रौनक कम

सुबह से ही घाटों पर रौनक कम थी। करीब आठ बजे से दस बजे तक हरकी पैड़ी पर कुछ भीड़ दिखी बाद में दिन चढ़ते-चढ़ते यह भीड़ भी छंटने लगी।

हरकी पैडी, सुभाषघाट, गऊघाट, समेत अन्य घाटों पर भी श्रद्धालु कम ही नजर आए। गंगास्नान कर श्रद्धालुओं ने दान किया। कुशाघाट पर यज्ञोपवीत संस्कार कराए गए।

पुलिस मुख्यालय से आए अपर पुलिस महानिदेशक रामसिंह मीणा, आईजी जीएस मर्तोलिया, जिलाधिकारी एचएस चुघ और मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन तथा एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस और जगतराम जोशी ने सहयोगी अधिकारियों के साथ हरकी पैड़ी पर मौजूद रहकर मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मेला प्रभारी पुरुषोत्तम शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें