खेल महाकुंभ में पदक जीतने वाले आर्चर क्लब के खिलाड़ी। स्रोत संस्थान
विकासनगर। सेवा प्रकल्प संस्थान के माध्यम से संचालित द्रोणाचार्य आर्चरी क्लब धर्मावाला के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग के सुदामा कुमार ने 20 मीटर दौड़, ओलंपिक राउंड और टीम मैच में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग के नमन ने 30 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 20 मीटर दौड़ में रजत, ओलंपिक राउंड 40 मीटर दौड़ में रजत और टीम मैच में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी प्रकार से अंडर-19 वर्ग के बचन ने 30 मीटर दौड़ में कांस्य और टीम मैच में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग के देवनाथ ने 40 मीटर दौड़ ओलंपिक राउंड में कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग की सानिया ने 30 व 40 मीटर दौड़ में गोल्ड और 40 मीटर ओलंपिक राउंड में रजत पदक जीता। अंडर-19 वर्ग की ज्योति ने 30 व 40 मीटर दौड़ में रजत, ओलंपिक राउंड 40 मीटर और टीम मैच में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों की इस बड़ी सफलता का श्रेय कोच शोभनाथ रघुवंशी को देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।