फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार एआर रहमान ने साबिर पाक की दरगाह पर चढ़ाई चादर 

Tue, 03 Sep 2019 09:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
दरगाह में एआर रहमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार एआर रहमान ने कलियर पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में चादर और अकीदत के फूल पेश किए। साहबजादा शाह अली मंजर एजाज साबरी ने उन्हें जियारत कराई और उनके साथ देश में अमनचैन की दुआ मांगी। इस दौरान एआर रहमान ने कहा कि दरगाह साबिर पाक आकर दिली सुकून मिला है। जब भी मौका मिलेगा वे यहां आते रहेंगे।

विज्ञापन


रविवार देर रात मशहूर संगीतकार एआर रहमान पिरान कलियर स्थित साहबजादा शाह अली मंजर एजाज साबरी के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। कुछ देर बातचीत के बाद साहबजादा शाह अली मंजर एजाज साबरी ने उन्हें साबिर पाक की दरगाह में जियारत करवाई।

एआर रहमान ने दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर देश में अमनोअमान और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान दरगाह अजमेर के खादिम नजर चिश्ती, शाह यावर अली, मुनव्वर अली साबरी, नोमी मियां, राजी मियां, सफीक साबरी, समद साबरी और बाबू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें