हरिद्वार। देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सकलानी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शहीद स्मारक और पूर्व सैनिक मिलन केंद्र की स्थापना की मांग के लिए भूमि मांगी है। बताया कि 14 साल बाद भी भूमि नहीं मिली है। भूमि के लिए शासन-प्रशासन और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी डीएम को भूमि के लिए निर्देशित कर चुके हैं। समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सकलानी ने शहीद स्मारक और पूर्व सैनिक मिलन केंद्र के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द भूमि नहीं दी गई तो पूर्व सैनिक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।