फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: वन महकमे में अनुमति के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, अब ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

Wed, 18 Sep 2024 02:47 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कमजोर हो चुके पेड़ों से खतरे के मद्देनजर लोग वन विभाग के पास आवेदन करते हैं। इसमें पेड़ काटने के कारण, उसका फोटोग्राफ आदि डिटेल देनी होगी।
विज्ञापन
पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन विभाग में पेड़ काटने की अनुमति के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटना होंगे, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था लागू हो गई है। इसी तरह वन विभाग एंगलिंग (मछली पकड़ना और छोड़ने) के लिए परमिट देने की ऑनलाइन व्यवस्था को लेकर कार्य कर रहा है।

घर, संस्थान आदि जगहों पर लगे कमजोर हो चुके पेड़ों से खतरे के मद्देनजर लोग वन विभाग के पास आवेदन करते हैं। इसमें पेड़ काटने के कारण, उसका फोटोग्राफ आदि डिटेल देनी होगी। इसके बाद आवेदन प्रभागीय कार्यालय से रेंज कार्यालय पहुंचता था। इसमें कई बार समय लगता था। पहाड़ में यह कार्य और मुश्किल भरा होता था।

अब वन विभाग ने इसकी अनुमति के लिए आवेदन और तय फीस जमा करने की व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया है। अब वन विभाग एंगलिंग के लिए परमिट देने की व्यवस्था भी ऑनलाइन करने जा रहा है। पिछले वर्ष संरक्षित क्षेत्रों के बाहर नदियों और जलाशयों में एंगलिंग की अनुमति प्रदान की थी।

अभिवहन के लिए ऑनलाइन पास की व्यवस्था

लकड़ी की खरीद करने के बाद संबंधित व्यक्ति को डिवीजन कार्यालय से ट्रांजिट पास की जरूरत होती है। इसकी अनुमति के लिए कार्यालय में आवेदन करना होता था। इसमें कई डिटेल, फोटोग्राफ देना होता था। मुख्य वन संरक्षक (आईटी एवं अनुश्रवण) राहुल ने बताया, इसके लिए भी ऑनलाइन पास की व्यवस्था है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: बारिश रुकी...सोनप्रयाग से पैदल यात्रा शुरू, जय बाबा केदार के जयघोष के साथ आगे बढ़े श्रद्धालु

ईज आफ डूइंग के तहत कैसे टेक्नालॉजी का इस्तेमाल करते हुए लोगों को सुविधा दी जा सकती है, उस दिशा में काम किया जा रहा है। इसी क्रम में इन व्यवस्थाओं को लागू किया जा रहा है। लकड़ी के अभिवहन के लिए एनटीपीएस से जोड़ा गया है। अन्य कदम भी उठाए गए हैं। -आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव वन

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें