इन पदों के लिए बीएससी कृषि न्यूनतम शैक्षिक अर्हता रखी गई है। आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर छह अगस्त से अभ्यर्थी आवेदन पत्र आनलाइन भर सकते हैं। दुर्गम क्षेत्रों के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) को भी आवेदन पत्र भरने के लिए अधिकृत किया है।
आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 6399990138, 6399990139, 6399990140 जारी किया है। यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन पत्र भरने में दिक्कतें आती है तो इन नंबरों पर आयोग से संपर्क कर सकते हैं।