फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2025-27 प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदनपत्र भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विवि से संबद्ध राजकीय, अशासकीय और स्ववित्तपोषित बीएड महाविद्यालयों के छात्र 25 जून तक समर्थ पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

विवि की ओर से जारी आदेश के अनुसार पहले आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित थी। विभिन्न महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों से मिले अनुरोधों और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए तिथि विस्तार का फैसला लिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत छात्र 19 से 25 जून तक ऑनलाइन परीक्षा आवेदनपत्र भरने के साथ ही परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। वहीं, आवेदनपत्रों की हार्ड कॉपी 27 जून तक विश्वविद्यालय में जमा करानी होगी।
बीएड प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-27 के लिए परीक्षा शुल्क 1760 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 1000 रुपये पंजीकरण शुल्क और 200 रुपये नामांकन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। विवि की परीक्षा नियंत्रक प्रो. डाॅ. स्वाति नेगी ने सभी प्राचार्यों और निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने संस्थान के सभी पात्र विद्यार्थियों के आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि ने स्पष्ट किया है कि 25 जून के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और तिथि विस्तार के लिए कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें