डिजिटल विधानसभा बनेगी भराड़ीसैंण
गोपेश्वर। भराड़ीसैंण विधानसभा को पूरी तरह से डिजिटल विधानसभा बनाया जा रहा है। विधानसभा में कार्य भी पेपरलेस होगा। राज्य विधानसभा की आईटी और वित्त विभाग की टीम भराड़ीसैंण का निरीक्षण कर चुकी है। विधानसभा में मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक व उच्च अधिकारियों के आवासों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: सोनप्रयाग में पैदल बाईपास का कार्य फिर शुरू, भूस्खलन जोन से मिलेगी निजात, 70 मजदूर जुटे
महिलाओं के लिए बनाया जाएगा टिन शेड
गोपेश्वर। विधानसभा सत्र के दौरान गढ़वाली व्यंजन व खाना बनाने की जिम्मेदारी स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी जाती है। जिससे महिलाएं खुले आसमान के नीचे माननीयों को खाना परोसती हैं। कई बार मौसम खराब होने या बारिश होने पर उनकी खाद्य सामग्री बरबाद हो जाती है। विधानसभा की ओर से महिलाओं के लिए परिसर में ही आधुनिक टिनशेड का निर्माण किया जा रहा है, जिससे वे विपरीत मौसम में भी आसानी से खाना पका सकेगी।