फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब से लदा पिकअप वाहन खाई में गिरा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब से लदी जीप गहरी खाई में गिर गई। जिससे वाहन में सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला उप अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया गया है। चालक को गंभीर चोटें आने पर हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात को सेब से लदी पिकअप जीप उत्तरकाशी के आराकोट से विकासनगर की ओर आ रही थी। सुबह करीब तीन बजे चकराता तहसील क्षेत्र अंतर्गत क्वानू गांव के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। पीछे से आ रहे चालकों ने दुर्घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह घायलों को खाई से बाहर निकाला और निजी वाहनों से अस्पताल भिजवाया।
नायब तहसीलदार चकराता केडी जोशी ने बताया कि घायलों की पहचान वाहन स्वामी जोगेंद्र सिंह पुत्र श्यामलाल निवासी लक्खनवाला नेवट विकासनगर, सेब मालिक रोशन लाल पुत्र हरू निवासी पंद्राणू जिला शिमला और चालक अंकित पुत्र टीनू निवासी जमनीपुर के रूप में हुई। चालक को गंभीर चोटें आई थी। जिसे हायर सेंटर रेेफर किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें