फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सेब और अन्य फलों की फसल अब होगी अधिक सुरक्षित, एंटीहेल नेट पर किसानों को मिलेगी 75% सब्सिडी

Fri, 16 Jan 2026 12:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सेब और अन्य फलों की फसल अधिक सुरक्षित होगी। कैबिनेट बैठक में इसे लेकर अहम फैसला लिया गया।

विज्ञापन
सेब - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सेब एवं अन्य फलों की फसल अब अधिक सुरक्षित होगी। एंटीहेल नेट पर केंद्र सरकार की ओर से 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। धामी कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि अब राज्य सरकार की ओर से भी इस पर 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।

एंटीहेल नेट का इस्तेमाल फलों और सब्जियों जैसी फसलों को ओलावृष्टि, पक्षियों और तेज हवाओं से बचाने के लिए किया जाता है। जो एक विशेष प्रकार की बुनी हुई प्लास्टिक की जाली है। धामी कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि बागवानी फसलों सेब, आडू, प्लम, खुबानी, नाशपाती आदि को ओलावृष्टि से बचाने के लिए एंटीहेल नेट का प्रयोग किया जाता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भगवत गीता सिर्फ हिंदुओं के लिए नहीं जो पढ़ेगा उसे लगेगा मेरे लिए : स्वामी ज्ञानानंद महाराज
विज्ञापन


पक्षियों से भी यह फलों की सुरक्षा करता है। बागवानी मिशन योजना संचालित रहने की अवधि तक केंद्र सरकार की ओर से जो भी लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे, उसी के अनुसार राज्य सरकार राज्यांश के रूप में 25 प्रतिशत अतिरिक्त राज सहायता उन वर्षों के लिए स्वीकृत करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें