फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चिड़ियाघर’ में दिखेंगे ऋषिकेश के छात्र

Wed, 09 Oct 2013 10:27 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
गरिमा प्रोडक्शन के बैनर तले सब टीवी पर प्रसारित धारावाहिक चिड़ियाघर की शूटिंग तीसरे दिन भी तीर्थनगरी के आसपास हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को मुनिकीरेती स्थित ओमकारानंद घाट पर धारावाहिक के कुछ दृश्य फिल्माए गए। जिसमें इन दिनों हुनर से रोजगार योजना के तहत जीएमवीएन गंगा रिजार्ट में होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्थानीय छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया।

धारावाहिक में वह भस्मदेव बाबा के शिष्य के रूप में दिखाई देंगे। प्रोडक्शन यूनिट के अनुसार कहानी का सार विश्वास और अंधविश्वास पर आधारित है। किस तरह से पाखंडी बाबा गुरु का चोला ओढ़कर भोले-भाले लोगों को झांसा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भस्मदेव बाबा के रूप में शरद अरोड़ा, धर्म बाबा के रूप में पंकज टिटोरिया और गुरु बाबा का किरदार निभा रहे हनुमान ने शॉर्ट्स दिए।

धारावाहिक में स्थानीय विद्यार्थियों में दीपिका जोशी, सरिता जोशी, शिवानी, सचिन, धनवीर, अंकित, गौरव, प्रियंका, शालिनी, अर्चना, विपिन, आलोक, आनंद, पूजा, बीना आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें