सेलाकुई। आंदोलनकारी व सामाजिक कार्यकर्ता शूरवीर सिंह चौहान ने जिलाधिकारी से शहीद स्मारक को ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतपत्र देकर कहा है कि सेलाकुई में देश के अमर शहीदों के नाम पर स्मारक का निर्माण कराया गया था। पिछले तीन महीने से स्मारक की हालत जर्जर है। जिसकी कई बार नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने जिलाधिकारी सविन बंसल से स्मारक को ठीक करवाने की मांग की है। संवाद