31 मार्च 2025 तक की देनदारियों के लिए जारी की गई धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड को पीएमजीएसवाई एक के तहत 130 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस धनराशि से 31 मार्च 2025 तक की देनदारियों का निपटारा किया जाएगा।
केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जारी आदेश में कहा कि इस धनराशि की स्वीकृति सिर्फ 31 दिसम्बर 2025 तक वैध रहेगी। इस तिथि के बाद इसमें से कोई भी खर्च नहीं किया जाएगा। स्वीकृत धनराशि से केवल उन कार्यों का भुगतान होगा जो 31 मार्च 2025 तक पूरे हो गए हों या फिर उन कार्यों का कुछ भाग जो इस तिथि तक पूरा हो गया हो। राज्य को अन्य हिस्सा स्टेट फंड से पूरा करना होगा। पीएमजीएसवाई- एक के तहत कुल 384 योजनाओं का भुगतान होना है, जिनमें से 212 सड़कें और 172 पुल शामिल हैं।