शहर में रेलवे स्टेशन के ठीक बाहर सड़क पर खतरनाक और जानलेवा गड्ढा बना हुआ है। इस सड़क से रोजाना लाखों लोग गुजरते हैं। जल्दी में जाने वाले लोगों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कोई सरोकार नहीं है।
दरअसल इस सड़क से रेलवे स्टेशन, सहारनपुर चौक, वसंत विहार, कांवली रोड, पटेल नगर, निरंजनपुर, शक्ति विहार, माजरा, शिमला बाईपास, आईएसबीटी, क्लेमनटाउन, सुभाष नगर, आईएसबीटी सहित तमाम क्षेत्रों के लाखों लोग गुजरते हैं। रेल और बस पकड़ने वाले तेजी के चक्कर में कई बार स्टेशन के बाहर बने गड्ढे में गिरते नजर आते है।
दुपहिया और विक्रम वालों के लिए यह गड्ढा मुसीबत बना हुआ है। आए दिन विक्रमों का एक्सेल टूट रहा है। तीन दिन पहले ही एक विक्रम का एक्सेल टूटने के कारण स्टेशन के बाहर घंटों जाम लगा रहा, जिसे खोलने के लिए भारी पुलिस फोर्स लगना पड़ा।
गड्ढे को कई बार भरान किया गया, लेकिन बारिश के कारण फिर से गड्ढा बन जा रहा है। मौसम खुलते ही इसे ठीक किया जाएगा।
- बीएन चौधरी, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड, अधिशासी अभियंता