- 31 दिसंबर की रात बड़ोवाला में हुआ था हादसा, दो अन्य घायलों को चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। बड़ोवाला में कार और ट्रक की भिडंत में घायल कार चालक सुरेश सिंह भंडारी की मौत हो गई। दो अन्य का उपचार चल रहा है, जिसमें देवेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मृतक के भाई मुकेश ने तहरीर दी थी कि 31 दिसंबर की रात सुरेश सिंह भंडारी दो साथी देवेंद्र सिंह और सतीश के साथ कार से आईएसबीटी जा रहे थे। तभी अचानक आईएसबीटी की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन कार चालक सुरेश सिंह भंडारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में दोनों घायलों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसमें देवेंद्र की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जे में लिया हुआ है।