फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: अनुकृति बोलीं-भाजपा में आना मेरा व्यक्तिगत निर्णय, राजनीतिक या पारिवारिक दबाव में झुकने वाली नहीं

Sat, 21 Nov 2026 12:03 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन पर चाहे राजनीतिक दबाव बनाया जाए या पारिवारिक, वे किसी भी स्थिति में झुकने वाली नहीं हैं।
विज्ञापन
अनुकृति गुसाईं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए पलटवार किया।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन पर चाहे राजनीतिक दबाव बनाया जाए या पारिवारिक, वे किसी भी स्थिति में झुकने वाली नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं को दो टूक जवाब देते हुए अनुकृति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेना उनका पूरी तरह से निजी फैसला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आप सभी को अपनी पार्टी के लिए काम करने और अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाने का अधिकार है।

उसी तरह अपनी विचारधारा को चुनने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की स्वतंत्रता मुझे भी है। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व को ऐसे प्रयासों से बचने की नसीहत देते हुए अनुकृति ने दृढ़ता के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की एक समर्पित सिपाही हैं। पूरी निष्ठा व मजबूती के साथ अपनी पार्टी के साथ खड़ी हैं। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही हरक सिंह रावत ने मीडिया के सामने स्वीकार किया था कि वे अपनी बहू अनुकृति को भी कांग्रेस में आने के लिए मनाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें