फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबिका, मानसी और अनुज ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर शहीद अनुसूया प्रसाद की स्मृति में वीर शहीद अप्र महिला समिति की ओर से श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज भाऊवाला में सोमवार को निबंध, चित्रकला और सुलेख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के जूनियर और सीनियर सेक्शन के 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सुलेख प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में कक्षा 11अ के अनुज और जूनियर वर्ग में कक्षा सात बी की लक्ष्मी नेगी प्रथम रहीं। चित्रकला में जूनियर वर्ग में राहुल कंडारी और सीनियर वर्ग में मानसी चौधरी कक्षा 10 प्रथम रहीं। निबंध प्रतियोगिता में अंबिका नेगी कक्षा 12 प्रथम रहीं। प्रतियोगिताओं का आयोजन समिति की अध्यक्ष चित्रा देवी, सचिव अनिल प्रसाद, उपसचिव मोहन गौड़ और खेल समिति के सदस्य विनोद चौहान के नेतृत्व में किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य दमयंती प्रन्दियाल ने सभी प्रतिभागियों और शहीद अनुसूया प्रसाद समिति को बधाई दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश टम्टा, योगेश मेलकानी, अनुज रतूड़ी, नरेश थापलिया, निशा भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें