सोशन बलूनी पब्लिक स्कूल में निशानेबाजी प्रतियोगिता में निशाना लगाते खिलाड़ी।
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में अंशुमन विजेता बने। अंजली चमोला ने शानदार प्रदर्शन कर उन्हें कड़ी टक्कर दी, लेकिन उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्द्धा में अंशुमन, गोपेश, अंजली चमोला, गौरी चौहान, खुशी बिष्ट, अंशुल, प्रियांशी रावत और दिव्यांशु कपरवाण ने टॉप-8 में जगह बनाई। 240 में 229 अंक हासिल कर अंशुमन ने पहला और 227 अंकों के साथ अंजली चमोला ने दूसरा स्थान हासिल किया। 226 अंकों के साथ गौरी चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। कोच अक्षय आनंद ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है।