फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आर्मेनिया में फंसे एक और युवक ने दून पुलिस से लगाई मदद की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIफर्जी जॉब लेटर देकर विदेश भेजने के नाम पर युवकों से धोखाधड़ी करते है आरोपी
I
I

I
Iआरोपियों के खिलाफ अब तक अलग अलग थानों में चार मुकदमे दर्ज
I
Iफर्जी जॉब लेटर देकर विदेश भेजने के मामले में ठगी का शिकार हुए अन्य पीड़ित भी सामने आ रहे हैं। पुलिस ने फर्म के संचालक और उसकी पत्नी समेत चार के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है। वहीं आर्मेनिया में फंसे एक अन्य युवक ने भी फेसबुक के माध्यम से पुलिस ने मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने अब तक इस मामले में अलग-अलग थानों में चार मुकदमे दर्ज किए हैं।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पटेलनगर क्षेत्र में स्थित वर्क एब्रॉड कंसलटेंसी फर्म के खिलाफ फर्जी जॉब ऑफर लेटर देकर विदेश भेजने के मामले में फर्म के संचालक अंकुल सैनी और उसकी पत्नी तराना सैनी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते हैं। शिकायतों पर पुलिस ने तिलक रोड पर स्थित इस कंसल्टेंसी फर्म पर छापेमारी कर कार्रवाई की थी। इसकी जानकारी मिलने पर अब धोखाधड़ी का शिकार हुए अन्य पीड़ित भी सामने आ रहे है। पौड़ी गढ़वाल निवासी सोहन सिंह की शिकायत पर क्लेमेंटटाउन में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iवर्क एब्रॉड कंसल्टेंसी के संस्थापक अंकुल सैनी और उसकी पार्टनर तारा सैनी ने लक्जमबर्ग में होटल में नौकरी के दिलाने के नाम पर दो लाख की धोखाधड़ी की। वहीं आर्मेनिया में फंसे एक अन्य युवक अकरम ने फेसबुक के माध्यम से दून पुलिस ने मदद की गुहार लगाई है। आरोपी अकुंल सैनी ने पीड़ित को फर्जी जॉब लेटर देकर आर्मेनिया भेजा था। युवक अभी भी वहीं फंसा हुआ है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें