फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: झूठे मुकदमे में फंसाकर धन ऐंठने वाली एक और महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- गिरोह की तीन महिलाओं को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
I
I
I
I
I
Iदुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाकर व्यक्ति से धन ऐंठने वाले गिरोह की एक और महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि डालनवाला निवासी अमरजीत सेठी ने पिछले साल मई में मुकदमा दर्ज कराया था।
I
I
I
Iसेठी का कहना था कि उन्होंने एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से दो महिलाओं को अपने घर काम पर रखा था। महिलाओं ने कुछ दिन काम किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में एक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। डर दिखाते हुए उन्होंने 30 लाख रुपये की मांग की। इसमें से 12 लाख रुपये सेठी ने आरोपियों को दे दिए थे। इस पर पुलिस ने जब जांच की तो गिरोह की दो महिलाओं रेनू तुरा और कमलेश कुमारी को गत 20 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iइसके बाद गत 13 अक्तूबर को अनीता मुंडा नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया। अब इस मामले में फरार चल रही प्रोमिला मुंडा उर्फ रीना मुंडा उर्फ निर्मला मुंडा निवासी उड़ीसा को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय के आदेश पर महिला को जेल भेज दिया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें