फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 36 लाख की ठगी में एक और साइबर ठग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ ने 36 लाख रुपये की साइबर ठगी में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। 2021 में हुई ठगी के मामले में पहले तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों ने हरिद्वार के एक व्यक्ति को इंश्योरेंस पॉलिसी में बांड के जरिये लाखों रुपये कमाने का लालच देकर ठगी की थी।
विज्ञापन




एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बुक्कनपुर, लक्सर के पूर्व प्रधान राजेंद्र कुमार ने 17 फरवरी 2021 को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज कराया था। राजेंद्र कुमार को एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का प्रबंधक बताया था। कथित मैनेजर ने कहा कि उनकी पॉलिसी का पैसा शेयर मार्केट में लग रहा है। इससे यह पैसा जल्द ही खत्म हो सकता है। ऐसे में इस पैसे को निकालकर बांड में लगा दें। उसने इसके लिए पॉलिसी नंबर, जन्मतिथि आदि प्रमाण दिए तो यह सब सही थे। ऐसे में राजेंद्र कुमार को विश्वास हो गया।



इसके बाद उन्होंने पैसा निकालकर ठग के बताए खातों में जमा कर दिया। राजेंद्र कुमार ने 36 लाख रुपये से ज्यादा की रकम उनके खातों में जमा कर दी। एसटीएफ ने जब जांच की तो इसमें सौरभ गुप्ता निवासी राजनगर, गाजियाबाद, शिशिर अग्रवाल निवासी डीएम रोड, बुलंदशहर और कुलदीप ठाकुर निवासी खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद का नाम सामने आया। इन्होंने अपने-अपने खातों से एटीएम से विभिन्न जगहों पर रकम निकाली। जांच के दौरान इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

इनसे पूछताछ के आधार पर एक अन्य आरोपी अंशुल अग्रवाल का नाम भी सामने आया। पता चला कि अंशुल के खिलाफ आगरा साइबर थाने में भी मुकदमा दर्ज है। वर्तमान में वह आगरा जेल में बंद है। इस पर साइबर थाना पुलिस ने आरोपी का वारंट हासिल कर गिरफ्तार कर लिया। अब न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें