नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में संचालित आवासीय विद्यालय के संचालक ने कई बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में अब एक और पीड़िता सामने आई है। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने संचालक के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें, जनार्दन बिजौला नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक आवासी विद्यालय चलाता है। स्कूल में कुछ आठ आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे बढ़ते हैं। कुछ दिन पूर्व एक महिला ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत की थी। उसने स्कूल संचालक पर उनकी 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लगातार इस बात की जांच में जुटी थी कि आरोपी ने किसी और के साथ तो ऐसा नहीं किया। फिलहाल कोई सामने नहीं आ रहा था। शुक्रवार को एक ओर बच्ची के परिजन सामने आए और उन्होंने ने भी अपनी 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप स्कूल संचालक पर लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी संचालक पर एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।