फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूप पटवाल को मिलेगा 2019 का हरेला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश में कृषि उत्पादकता और बागवानी को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान के लिए धाद की ओर से अनूप पटवाल को 2019 का जसोदा नवानी हरेला सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान के रूप में उन्हें 51 हजार रुपये की धनराशि, अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान मिलेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी सोमवार को प्रेस क्लब में मीडिया को धाद के अध्यक्ष लोकेश नवानी ने दी। नवानी ने कहा कि एससी सती के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय चयन समिति ने पनाऊं, थलीसैंण निवासी अनूप पटवाल को पुरस्कार के लिए चुना है। धाद के सचिव तन्मय ममगाईं ने बताया कि 30 दिवसीय हरेला अभियान का समापन 14 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास में होगा। पटवाल को यह सम्मान उत्तराखंड के अनाजों और व्यंजनों के पर्व के दौरान ही प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें