फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 15 जुलाई तक होंगे उत्तराखंड में सालाना तबादले

Mon, 22 Jun 2015 01:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सालाना तबादलों की समयावधि 15 जून से बढ़ाकर 15 जुलाई तक कर दी है। तय समय में कई विभागों में तबादला प्रक्रिया पूरी न होने पर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


राज्य में इस बार भी तबादला नीति 2008 लागू की गई है। तय समय में तबादला प्रक्रिया पूरी न होने पर मुख्य सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री को फाइल भेजकर समय बढ़ाने का अनुरोध किया गया था।

मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने शनिवार को तबादलों की समयसीमा 15 जुलाई तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि तबादला प्रक्रिया इसी अवधि में पूरी कर ली जाए, इसके बाद समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। प्रमुख सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने बताया कि अब तबादला प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन


तबादलों में हुआ खेल
तबादलों को लेकर विभागों में खूब खेल चला। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद तबादलों की समयसीमा बढ़ाने का आदेश 20 जून को जारी हुआ। इससे पहले अंतिम तारीख (15 जून) बीतने के बावजूद कई विभागों में धड़ल्ले से तबादले हुए। सूत्रों का कहना है कि इन तबादलों को 15 जून से पहले की तारीखों में दर्शाए गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें