फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा की बैठक में आंदोलन तेज करने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
- कर्मचारियों ने आंदोलन के लिए कार्यक्रम किए तय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की लोक निर्माण विभाग के सभागार में हुई प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन तेज करने का एलान किया।
विज्ञापन

बैठक में आंदोलन के लिए कई कार्यक्रम तय किए गए हैं। निर्णय लिया गया कि 16 मई को ऋषिकेश में गंगा आरती, 24 मई को रुद्रप्रयाग में आक्रोश रैली और 12 जून को अल्मोड़ा में गोलू देवता न्याय यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा, 12 जुलाई को प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान और एक अक्तूबर 2026 को देहरादून में काला दिवस के रूप में रैली निकाली जाएगी। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए माखन लाल शाह को प्रदेश सचिव बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी. सिंह रावत ने कहा, पुरानी पेंशन बहाली अब केवल कर्मचारियों का मुद्दा नहीं, बल्कि देशव्यापी जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। प्रदेश मुख्य संयोजक जयदीप रावत ने बताया कि संगठन मजबूती से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा, मांग पर अमल न होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। बैठक में गढ़वाल मंडल अध्यक्ष शंकर भट्ट, सचिव राजीव उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें