फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तबादले न होने पर आंदोलन का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ ने अनुरोध के आधार पर शिक्षकों के अब तक तबादले न होने पर आंदोलन का एलान किया है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा, पूर्व में संगठन को तबादले का आश्वासन मिला था लेकिन इस दिशा में अब तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष के मुुताबिक प्रदेश में शिक्षकों के तबादलों के लिए तबादला एक्ट बना है लेकिन एक्ट के तहत तबादले नहीं किए जा रहे हैं। सभी पात्र शिक्षकों के तबादलों के बजाए कभी 10 तो कभी 15 प्रतिशत शिक्षकों के तबादले किए जा रहे हैं। यही वजह है कि कई शिक्षक 15 से 20 साल से राज्य के दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों से सुगम क्षेत्र में नहीं आ पा रहे हैं। पूर्व में शिक्षकों के आंदोलन के बाद शासन में सचिव शैलेश बगौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनुरोध के आधार पर शिक्षकों के तबादलों का आश्वासन मिला था। यदि शिक्षकों के जल्द तबादले न किए गए तो संगठन फिर से आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें