II
I
I
I
Iअखिल भारतीय पब्लिक सेक्टर क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए छह मुकाबले
I
Iऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को छह मैच खेले गए। अखिल भारतीय पब्लिक सेक्टर क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच यूनियन बैंक और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के मध्य खेला गया। इसमें यूनियन बैंक की टीम ने 61 रन से मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनमोल शिंदे को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
I
Iदूसरा मैच कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसी) के बीच खेला गया। इसमें सीआईएल की टीम ने 157 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में सचिन तिवारी मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा मैच कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और यूनियन बैंक के मध्य हुआ। इसमें यूनियन बैंक की टीम 20 रन से विजेता रही। इस मुकाबले में रोनाल्ड रॉय रोड्रिग्स को मैन ऑफ द मैच का सम्मान दिया गया। चौथा मैच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) एवं भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के बीच खेला गया। इसमें भेल की टीम ने 20 रन से मैच जीत लिया। इस मुकाबले में विवेक तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पांचवां मैच बैंक ऑफ बडौदा (बीओबी) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के मध्य हुआ। इसमें बीओबी की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की और रोहन कदम मैन ऑफ द मैच रहे। दिन का आखिरी मुकाबला एफसीआई एवं स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बीच खेला गया। इसमें एफसीआई की टीम ने नौ विकेट से जीत हासिल की और चेतन शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।I