महिलाओं को समाज में फिर से स्थापित करने का प्रयास: कुसुम कंडवाल
उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि बैठक में महिलाओं के हित में जो सुझाव एवं निर्णय सामने आएं हैं उन्हें लागू किया जाएगा। आयोग सुधार गृह खोलने और वेश्यावृत्ति से उबर कर आई एवं अन्य पीड़ित महिलाओं को समाज में फिर से स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया, उड़ीसा से मिनाती बेहरा, कर्नाटक से परमिला, सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता, अधिवक्ता दयाराम सिंह, नेहा सिंह, सृष्टि आदि मौजूद रही।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राजधानी देहरादून में जल्द खुलेगा विदेश मंत्रालय का दफ्तर, जानिए क्या फायदे मिलेंगे
उत्पीड़न के खिलाफ अब बोलने लगी हैं महिलाएं
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिला अपराध का ग्राफ बढ़ने की एक वजह यह है कि पहले मुकदमे नहीं होते थे, लेकिन अब महिलाएं उत्पीड़न के खिलाफ खुलकर बोलने लगी हैं। महिलाएं अपनी बात कह रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिना लाइसेंस एसिड की बिक्री पर रोक के बाद भी यह ऑनलाइन बिक रहा है।