फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: आरोपी सौरभ भास्कर की जमानत याचिका खारिज, तीनों आरोपियों पर 18 मार्च को तय होंगे आरोप

Wed, 15 Mar 2023 05:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद सौरभ भास्कर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
पुलकित अंकित और सौरभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड के एक आरोपी सौरभ भास्कर की जमानत याचिका पर आज कोटद्वार एडीजे कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद सौरभ भास्कर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन


H3N2 Influenza: उत्तराखंड में इन्फ्लूएंजा से बचाव को एडवाइजरी जारी, पढ़ें लक्षण और बचाव के उपाय

वहीं, नियमित केस में तीनों आरोपियों पुलकित आर्य, सौरभ और अंकित गुप्ता पर आरोप तय करने की तिथि यथावत 18 मार्च रखी गई है। आरोप तय होने के बाद सत्र परीक्षण शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

बता दें कि 18 सितंबर की रात को वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने राजस्व पुलिस चौकी में अपनी कर्मचारी अंकिता भंडारी के गुमशुदा होने की शिकायत दी थी। करीब तीन दिनों तक इस मामले की ढिलाई से जांच की गई। इसके बाद शासन के निर्देश पर मामले को रेगुलर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सारी बात उगल दी। पता चला कि पुलकित और अंकिता के बीच झगड़ा हुआ था। ऋषिकेश से लौटते वक्त अंकिता और पुलकित के बीच नहर किनारे फिर से विवाद हुआ और इस बीच पुलकित ने अंकिता को नहर में धक्का दे दिया था। पुलिस ने इस मामले में 22 सितंबर को पुलकित, अंकित और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें